Machine Learning In Hindi 2021| Machine Learning Algorithm in Hindi

machine-learning-in-hindi
machine-learning-in-hindi

आज के समय में विज्ञान का क्षेत्र काफी तरक्की कर रहा है। कलम से लेकर लॅपटाप तक सब कुछ विज्ञान की ही देन है। हमारी दुनिया गैजेटस मशीनों से भरी पड़ी है। विज्ञान ने मानव समाज के विकास में एक प्रमुख भुमिका निभाई है। कम्प्यूटर मनुष्य की अदभुत खोजों में से एक जिसनें मानव जीवन को लगभग सभी क्षेत्रों में प्रभावित किया है। शुरुआती दिनों में कम्प्यूटर इतने सक्षम नहीं थें लेकिन लगातार विकास के कारण आज हमारे हर काम में कम्प्यूटर हमारी जरुरत बन गया है। आने वाले दिनों में मशीन युग की शुरुआत होने वाली है या यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि मशीन युग आरम्भ हो चुका है। जहां कम्प्यूटर मनुष्यों की तरह सोचने समझने की क्षमता रखते है। इसलिए आज हम एक अदभुत तकनीक के बारे में जानेंगें जिसका नाम है मशीन लर्निंग। आपने इसके बारे सुना होगा परन्तु यदि आप के इसके बारे ज्यादा जानना चाहतें है तो आईये इस बारे डिटेल में समझनें की कोशिश करते है। आज हम जानेंगें

  1. What is Machine Learning in Hindi (मशीन लर्निंग क्या है )
  2. Types of Machine Learning Algorithm (मशीन लर्निंग अल्गोरिथम के प्रकार )
  3. How does Machine Learning Work (मशीन लर्निंग कैसे काम करती है )
  4. What are the Benefits of Machine Learning (मशीन लर्निंग के फायदे )


मशीन लर्निंग क्या है (What is Machine Learning)

मशीन लर्निंग आर्टीफिशियल इन्टेलिजन्स का एक भाग है जो सिस्टम को इतना सक्षम बनाती है कि सिस्टम अपने आप सीख सके व जरुरत पड़ने पर अपने आप को बेहतर भी बना सके। इसमें सिस्टम को प्रोग्राम से स्वतः सीखने के इतना योग्य बना दिया जाता है कि मशीन अपने पिछलें अनुभवों को ध्यान में रख कर कार्य कर सके व अपने कार्य में सुधार करती रहें जैसे हम इन्सान करते है हम अपने अच्छें बुरे अनुभवों से कुछ ना कुछ सीखते है और भविष्य में इन्ही अनुभवों को दिमाग में रखकर कार्य करते है। मशीन लर्निंग में मशीन को प्रोग्राम के माध्यम से इतना काबिल बनाया जाता है कि वो यूजर की आवश्यकता अनुसार कार्य कर सके। आसान भाषा में इसे समझे तो इन्सान अपनी ही तरह की सोचने वाली मशीन बनाना चाहता है।

मशीन लर्निंग कार्य कैसे करता है (How does Machine Learning works)

मशीन लर्निंग अपने किए गए कार्यो के आधार पर कार्य करता है तथा उन विधियों को स्टोर करके रखता है ताकि भविष्य में इनकी मदद से कार्य में सुधार किया जा सके। इसमें सिस्टम डाटा का विश्लेषण करके पता लगाता है कि उसको यूजर के उसकी आवश्यकता अनुसार कैसे कार्य करना है। मशीन को बहुत काबिल बनाया जाता है ताकि वो उसके पास स्टोर डाटा इस्तेमाल करके फसले ले सके। मशीन लर्निंग को सही ढंग से समझने के लिए जरुरी है उसके प्रकार के बारे में जानना है ।

मशीन लर्निंग Algorithm के प्रकार (Types of Machine Learning Algorithm)


  1. Supervised Machine Learning Algorithm
  2. Unsupervised Machine Learning Algorithm
  3. Semi-Supervised Machine Learning Algorithm
  4. Reinforcement Machine Learning Algorithm

Supervised Machine Learning Algorithm

इस प्रकार के Algorithm में मशीन द्वारा पहले अनुभवों से जो सीखा हुआ होता है उसे नये डाटा में लागु करता है ताकि वह पहले हुए उदाहरणों से भविष्ट में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाकर कार्य कर सके। यह Algorithm ठीक वैसे ही कार्य करता है जिस तरह से एक मनुष्य अपने अनुभवों से सीखकर कार्य करता है। Supervised Machine Learning Algorithm में मशीन को इनपुट के तौर पर उदाहरण व जवाब दिए जाते है। इन्हीं के आधार पर मशीन सही आउटपुट का अनुमान लगा पाती है।

Unsupervised Machine Learning Algorithm

Unsupervised Learning में मशीन को पहले इनपुट के तौर पर हीं जवाब दिए जाते है और ही उदाहरण बताए जाते है। इसमें Algorithm को डाटा के आधार पर अनुमान लगाकर कार्य करना होता है। इस तरह के Algorithm टैस्ट डाटा रियल डाटा से सीखते है जिन्हें पहले से लेबल, क्लासीफाईड कैटेगराईजड नहीं किया गया है। यह Algorithm डाटा में समानताओं की पहचान करता है। डाटा के प्रत्येक टुकड़े में ऐसी समानताओं की उपस्थिति अनुपस्थिति के आधार आउटपुट देता है।  

Semi-supervised Machine Learning Algorithm

इस Algorithm के नाम से पता चलता है यह Algorithm Supervised Learning and unsupervised machine Learning  के बीच में आता है क्योंकि प्रशिक्षण के लिए यह दोनों डाटा लेबलड अनलेबलड का इस्तेमाल होता करता है। वह मशीन जो इस Algorithm का इस्तेमाल करता है वह निश्चित रुप से समय समय पर अपनी सीखनें की क्षमता को बढानें में सक्षम होता है।

Reinforcement Machine Learning 

Reinformcement Machine Learning  वह सीखनें की विधि है जो क्रियाओं को प्रस्तुत करके अपने आस-पास के वातावरण से बातचीत करता है। इसके साथ-साथ Error को भी खोजता है। म्ततवत को खोज निकालना इनके बारे पता करना इस Algorithm की खास बात है। यह Method Machine  या Software Agent को किसी भी विशेष निर्देश की गतिविधियों का खुद से पता लगाने में सहायता करता है जिससें यह सिस्टम की प्रोफोर्मन्स को बेहतर बना सके।


मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कहां पर किया जा रहा है



मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके गुगल बहुत से कार्य कर रहा है जैसे गुगल Translator  सड़क पर लगे संकेत बोर्ड या फिर किसी भाषा में लिखी मन्यू की फोटों लेकर उसमें लिखे शब्दों का पता लगाता है तथा उसको आपकी भाषा में उसी समय Translate कर देता है।  यह असल में मशीन लर्निंग का ही कमाल है। इसी के साथ गुगल Translator को बोलकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मशीन लर्निंग में Voice Recoginition तकनीक के जरीये बोलकर मशीन को कार्य करने के लिए कहा जाता है। Speech Recoginition का इस्तेमाल गुगल के ओर भी पोर्टल में किया जा रहा है। गुगल की एप में बोलकर आप कुछ भी सर्च कर सकते है तथा यू-टयूब में भी बोलकर विडियों सर्च किया जा सकता है। फेसबुक पुरी दुनिया में काफी मात्रा में प्रयोग होने वाली एप्लीकेशन है। फेसबुक में भी Face Recoginition का इस्तेमाल किया जाता है। आपने देखा होगा जब आप ऑनलाईन शोपिंग करते है तो आपके द्वारा सर्च किया गया प्रोडक्टस हर प्लेटफोर्म पर दिखनें लगता है। जैसे अमेजन पर आप सर्च कर रहे है तो जब आप फेसबुक या अन्य कोई सोशल प्लेटफोर्म ओपन करते है तो आपके द्वारा सर्च किया गया प्रोडक्टस का विज्ञापन दिखाई देने लगता है। असल में यही सब मशीन लर्निंग की वजह से ही सम्भव हो पाया है। गुगल भी इसी की वजह से आप की गतिविद्यियों पर नजर रखता है तथा उसी के अनुरुप आपको विज्ञापन दिखाता है।  

मशीन लर्निंग के क्या क्या फायदे

मशीन लर्निंग की फायदे की बात की जाए तो इससे इन्सान की जिंदगी काफी आसान हो गई है। मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किसी एक जगह सीमित नहीं है बल्कि इस तकनिक का फायदा हर क्षेत्र में हो रहा है। जहां रिटेल में व्यापार को आसानी से समझते हुए भविष्य में होने वाली बिक्री का अनुमान लगाया जा सकता है। साथ ही यूजर के बा्रउसिंग Behaviour को समझ कर उनके स्क्रीन पर उचित प्रोडक्टस सुझाए जा सके जिससे कस्टमर अनुभव समझ सके और बिक्री में वृद्धि हो पाए। Finance सैक्टर में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससें लोगों को बेहतर एवं तेज सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है जैसे लेन-देन, सुरक्षा बढाना तथा फ्राॅड गतिविधियों पर रोक लगाना। स्वास्थय में मशीन लर्निंग बहुत तेजी से कार्य कर रही है। मशीन लर्निंग की सहायता से इन्सान की शारीरिक गतिविद्ययों की जांच करके उनकी बिमारी का पता लगाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे कम खर्च में स्वास्थय सूविधाओं को बढावा मिलता है। इसके अतिरिक्त मशीन लर्निंग का इस्तेमाल आॅनलाईन धोखाधड. को रोकने नेटवर्क सुरक्षा के क्षेत्र में भी किया जाता है। भविष्य में मशीन लर्निंग का इस्तेमाल अधिकतम जगह पर करने की पूरी सम्भावनाएं है।


मशीन लर्निंग एक बहुत बड़ा विषय है। हमनें अभी जाना है मशीन लर्निंग क्या है , कैसे काम करती है तथा इसके क्या फायदे है। आशा है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी से आप संतुष्ट है।

Post a Comment

0 Comments