Bhiwani Bazaar app launch by District Administration Bhiwani

COVID-19 के चलते  जिला प्रशासन, भिवानी  की नयी पहल !





कोरोना महामारी  की रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन, भिवानी द्वारा BHIWANI bazaar के नाम से ऐप तैयार करवाया गया है जिसका प्रयोग करके शहरवासी दैनिक जीवन में काम आने वाले सामान को अपने घर से आर्डर करके मंगवा सकते है| इस ऐप के माध्यम से घर बैठे खाद्य सामग्री के साथ-साथ दूध, फल, सब्जी व् दवाइया भी मंगवा सकते  है| 

इस ऐप को निचे दिए गए लिंक अथवा  Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है | इसके बाद रजिस्टर करने के लिए नए यूजर पर लिंक करना होगा। फिर नाम, मोबाईल नंबर, नजदीक का एरिया व पासवर्ड की सूचना भरनी होगी

 BHIWANI bazaar 

  


इस सन्दर्भ में हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों व अधिकारियो से बोर्ड के  सचिव श्री राजीव प्रसाद व  बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर  जगबीर सिंह ने  घरो में रह कर लॉक डाउन की पालना करने की अपील की | उन्होंने बताया की स्थानीय कर्मचारी/अधिकारी इस ऐप का प्रयोग करेंगे तो सामाजिक दूरी भी बनी रहेगी तथा रोजमरा में काम आने वाला सामान भी घर पहुँच जायेगा जिसके लिए उनको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी | घर में रहे सुरक्षित रहे | 

ऐप  में सभी विक्रेताओं के whatsapp नंबर व  मोबाइल नंबर भी  जोड़े गए है , जिनको कॉल करके या मैसेज करके संपर्क किया जा सकता है | उल्लेखनीय है कि 300 रूपए से कम की वस्तुओं को घर मंगवाने पर केवल 30  रूपए डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा परन्तु 300 रूपए या इससे अधिक की वस्तुओं को मंगवाने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। फिलहाल इस एप के साथ 40 खाद्य सामग्री स्टोर, दूध के लिए एक वेंडर, फल-सब्जी के लिए सात और दवाईयों केलिए 10 मेडिकल स्टोर को जोड़ा गया है। शेष को भी जोड़ने बारे कार्यवाही की जा रही है | 

उपायुक्त महोदय अजय कुमार ने बताया कि Google Play Store के माध्यम से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद रजिस्टर करने के लिए नए यूजर पर लिंक करना होगा। फिर नाम, मोबाईल नंबर, नजदीक का एरिया व पासवर्ड की सूचना भरनी होगी। रजिस्टर करने के पश्चात आप इस एप्लीकेशन से  किराने का सामान, इवाईयां, दूध, फल व सब्जियां आर्डर कर सकते हैं


You can also check the below useful links:


CORONA TESTING APP LAUNCH BY GOVT.

DIGITAL LEARNING APP introduced by Board of School Edu. Hrayana




Post a Comment

1 Comments